MGNREGA Name Change : मनरेगा का नाम VB-G RAM G होगा ? जाने सच्चाई और पूरा अपडेट 2025

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G करने की चर्चा

भारत सरकार की सबसे प्रसिद्ध ग्रामीण रोजगार योजना MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एक बार फिर चर्चा में है। ख़बरों में यह दावा किया जा रहा है कि मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किया जा रहा है।

यह खबर सुनने के बाद ग्रामीण इलाकों, मजदूरों में कई सवाल उठने लगे हैं जैसे :-

  • क्या सच में मनरेगा का नाम बदला जाएगा ?
  • VB-G RAM G का मतलब क्या है?
  • इससे मजदूरों पर क्या असर पड़ेगा ?

इन सभी सवालों का उत्तर जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

मनरेगा (MGNREGA) योजना क्या है

MGNREGA योजना भारत की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना को 2005 में लागू किया गया था। मनरेगा योजना के जरिए भारत के लोगों को हर साल कम से कम 100 दिन का रोजगार मिलता है।

MGNREGA के मुख्य उद्देश्य :-

  • गरीबों को रोजगार देना।
  • पलायन को रोकना।
  • आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
  • गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास।

MGNREGA Name Change

केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को बदलकर वीबी जी राम जी (VB-G RAM G) मतलब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार ऐंड आजीविका मिशन ग्रामीण लेकर आई है।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लोकसभा में पेश क्या था। इसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है।

मनरेगा को लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। जैसे उनके लिए (VB-G RAM G) योजना के बाद क्या बदल जाएगा। इन सब का जवाब आगे आपको इस लेख में मिलेगा।

(VB-G RAM G) का पूरा मतलब क्या है ?

अभी नाम को लेकर आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। पर खबरों और चर्चाओं के अनुसार इसका मतलब – विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार ऐंड आजीविका मिशन ग्रामीण है।

  • VB – Vikshit Bharat
  • G – Guarantee
  • RAM – Rozgar Aur Aajeevika Mission
  • G – Gramin

VB-G RAM G योजना में कितने दिन रोजगार मिलेगा ?

MGNREGA के मुताबिक साल भर मैं 100 दिन रोजगार मिलने का प्रावधान है। पर नई योजना में सालाना 125 दिन रोजगार का प्रस्ताव है।

VB-G RAM G योजना में पैसे में बदलाव होगा या नहीं ?

भारत सरकार द्वारा पैसों को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें मजदूरी अपने-अपने हिसाब से तय कर सकती है। वेतन बढ़ेगा या नहीं अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसे सरकारी या कानूनी सलाह न समझें। योजना से जुड़े किसी भी अंतिम निर्णय के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी विभाग से ही पुष्टि करें, इस जानकारी पर आधारित किसी भी नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment