मुख्यमंत्री नशुल्क बिजली योजना
राजस्थान की जनता के लिए बहुत बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत कई लाभार्थियों के खातों में 17000 रुपए भेजे गए। 169 लाभार्थियों के खाते में राजस्थान सरकार ने 28 लाख 73 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। ये राशि केंद्र सरकार से मिलने वाली 78000 रुपये की सब्सिडी से अलग है।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत लाभार्थियों को 150 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। योजना का लक्ष्य है कि किसान, गरीब, मजदूर और अन्य आय वर्ग के परिवारों पर बिजली बिल का बोझ ना बढ़े।
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को भारत सरकार से मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ कर राज्य सरकार से भी अतिरिक्त सब्सिडी मिल रही है।
कब शुरू हुई थी योजना
इस योजना की शुरुआत भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी ने 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर से शुरू किया था। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पीएम सूर्यघर योजना से सोलर रुफ टॉप लगाकर केंद्रीय सब्सिडी प्राप्त कर चुके लोगों को राज्य सब्सिडी मिलेगी।
किन लोगों को मिले 17000 रूपये
जिनका कनेक्शन राजस्थान डिस्कॉम (JVVNL, AVVNL, JdVVNL) से जुड़ा है। जिन्होंने योजना के लिए पहले से पंजीकरण कराया है। उन सभी लोगों को इसका फायदा होगा।
आपके खाते मे पैसा आए या नहीं ऐसे चैक करें
आपके खाते में ₹17,000 आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करो :-
▪️बैंक अकाउंट स्टेटमेंट चेक करो :-
मोबाइल बैंकिंग ऐप
पासबुक एंट्री
▪️बिजली बिल पोर्टल पर स्टेटस देखो :-
अपने डिस्कॉम की वेबसाइट पर जाओ
Consumer Number डालो
सब्सिडी और भुगतान स्टेटस चेक करो
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना पात्रता
मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना का लाभ लेने के लिए ये कुछ बाते ध्यान रखें।
▪️आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
▪️घरेलू बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
▪️मासिक खपत तय सीमा के अंदर हो।
▪️आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए।
ऐसे करे आवेदन
पीएम सूर्य घर बिजली योजना के लिए उन्हें राजस्थान डिस्कॉम्स के पोर्टल https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl/#/home/dptHome या बिजली मित्र मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होता है। इसके बाद रूफ टॉप सोलर लगाने और केन्द्रीय सहायता राशि खाते में आने के बाद डिस्कॉम्स द्वारा राज्य सरकार उन्हें राज्य सब्सिडी देती है।
Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से लिखा गया है। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना से जुड़ी जानकारी विभिन्न सरकारी रिपोर्ट्स और मीडिया स्रोतों पर आधारित है। योजना की राशि, पात्रता और नियम समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा बदले जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की पुष्टि या आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित बिजली विभाग या राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएँ। लेखक या वेबसाइट किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
