Karnataka Tet Result : अपना रिजल्ट यहाँ से और ऐसे डाउनलोड करें

कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने Karnataka Teacher Eligibility Test (KARTET) 2025 का रिजल्ट 23 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
आगे हम जानेंगे KARTET का रिजल्ट कहां से और कैसे डाउनलोड करें।

KARTET 2025 रिजल्ट: कब जारी हुआ?

Karnataka Tet 2025 का परिणाम 23 दिसंबर 2025 को अधिकारिक वेबसाइट sts.karnataka.gov.in पर अपलोड कर दिया है। ये रिजल्ट उन सब उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जिन्होंने 7 दिसंबर 2025 को KARTET का परीक्षा दिया था।

इस रिजल्ट के साथ Final Answer Key भी जारी हो गया है, ताकि उम्मीदवार अपने- अपने उत्तरों का मिलान कर पाए और उनको पता चल सके कि उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है परीक्षा मे।
रिज़ल्ट पर दी हुई जानकारियां कुछ इस प्रकार है – उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, और क्वालीफाइंग स्टेटस के साथ और भी जरूरी जानकारी देता है।

Karnataka tet परीक्षा प्रारूप और कुछ जरूरी बाते

KARTET 2025 परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित करवाया गया था।
पेपर 1 – यह वो उम्मीदवार देते है जो 1 से 5 कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं।
पेपर 2 – यह वो उम्मीदवार देते है जो 6 से 8 कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं।

दोनों ही पेपर (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होता है। और ये 150 नंबर का परीक्षा होता है। हर एक सही उत्तर के लिए एक नंबर मिलता है, और कोई नेगेटिव नंबर नहीं होता है।

Karnataka Tet Result कैसे देखें और डाउनलोड करें

आप अपना KARTET 2025 का रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट sts.karnataka.gov.in पर जाकर बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और sts.karnataka.gov.in/TET/ वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “KARTET 2025 Result” या “Download KARTET Eligibility Certificate” लिंक पर दबाए।
  • अब लॉगिन पेज पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डाले।
  • सारी जानकारी जमा करने के बाद आपको अपना रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • अपने रिज़ल्ट को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

ध्यान देने वाली बात: लॉगिन जानकारियां सही डालना बहुत जरूरी है ताकि आपका रिजल्ट सही से दिखे। अगर उम्मीदवार ने कोई जानकारी गलत डाली तो रिज़ल्ट दिखने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए आप सही जानकारी ही डाले।

KARTET के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स और पात्रता क्या है

कर्नाटक टीईटी 2025 के लिए क्वालीफिकेशन मार्क्स मतलब पास होने के लिए आवश्यक मार्क्स इस प्रकार हैं:
सामान्य (General) / 2A / 2B / 3A / 3B श्रेणियों के लिए – कम से कम 60% (90 मार्क्स)। SC, ST, PwD श्रेणियों के लिए – कम से कम 55% (83 मार्क्स)

ये मार्क्स उम्मीदवारों को क्वालीफाइड मानने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता हैं। जिन उम्मीदवारों ने ये मार्क्स या इस से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए हैं, उन्हें मुख्य KARTET परीक्षा में सफल माना जाएगा और वे पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) प्राप्त करेंगे।

परिणाम के बाद आगे क्या होगा?

KARTET 2025 परीक्षा को पास करने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवारों को तुरंत सरकारी स्कूल में नौकरी मिल जाएगी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है कि उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए योग्य है या नहीं।

जो भी उम्मीदवार सफल होते हैं, उन्हें Teacher Eligibility Certificate मिलेगा, जो अलग–अलग भर्ती प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है। इसके आधार पर जब भी कर्नाटक सरकार या शिक्षा विभाग में टीचर भर्ती की नोटिस जारी होती है, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment