OSSSC Recruitment 2025: आज से आवेदन शुरू, बिना देरी करें Apply – पूरी जानकारी यहाँ

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने Combined Recruitment Examination 2025 के तहत RI, ARI, Amin, Junior Assistant और ICDS Supervisor के साथ कई पदों के लिए नई भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज (29 दिसंबर 2025) से ही आवेदन शुरू हो गया है। चाहने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते है।

OSSSC 2025: किन-किन पदों पर होगी भर्ती ?

इस भर्ती के तहत ओडिशा सरकार के अनेक विभागों में निम्नलिखित पदों पर भर्तियां की जाएंगी जैसे :

• Revenue Inspector (RI)
• Assistant Revenue Inspector (ARI)
• Amin
• Junior Assistant (JA)
• ICDS Supervisor
• Village Agricultural Worker (VAW)
• Statistical Field Surveyor (SFS)

OSSSC कुल पद, योग्यता और आयु सीमा क्या है ?

OSSSC ने CRE 2025 के जरिए कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। पोस्ट की जानकारी और vacancy अलग-अलग नोटिफिकेशन के जरिए स्पष्ट की जाएंगी।

शॉर्ट नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार है:-

RI, ARI, ICDS Supervisor जैसे ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Bachelor’s Degree है।
कुछ पदों के लिए 12वीं पास या डिप्लोमा योग्यता भी स्वीकार रहेगी, जो अलग – अलग विज्ञापन में पोस्ट-वाइज बताई जाएगी।

आयु सीमा 21 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पोस्ट-वाइज eligibility, reservation से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक PDF ध्यान से पढ़ें।

OSSSC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले नीचे दी गई तारीखों का ध्यान में रखना चाहिए:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 दिसंबर 2025
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026

समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है इसलिए उससे पहले ही आवेदन कर लेना अच्छा होता है।

OSSSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें ?

OSSSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

• सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाइए।

• होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

• यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो “New User” विकल्प चुनकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

• पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने User ID और Password से लॉगिन कर सकते हैं।

• आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।

• उसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।

• लास्ट में आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह से जांच लें और Submit बटन पर क्लिक करें।

• भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF मोबाइल में सेव करके रखें।

Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। आवेदन से पहले www.osssc.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन स्वयं जांचें। किसी भी बदलाव/नुकसान की जिम्मेदारी लेखक की नहीं।

Leave a Comment