PAN Aadhaar link kaise kare : नहीं किया तो लगेगा जुर्माना, घर बैठे 2 मिनट में पूरा करें प्रक्रिया

PAN Aadhaar link kaise kare – भारत सरकार ने टैक्स सिस्टम को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए PAN Card और Aadhaar Card को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक PAN-Aadhaar को Link नहीं किया है, तो आपको आगे चलकर भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

PAN – Aadhaar Link करना क्यों जरूरी है ?

PAN और Aadhaar को लिंक करना अब सिर्फ जरूरी नहीं, बल्कि कानूनी जरूरत बन गया है। PAN – Aadhaar Link जरूरी होने के कुछ खास कारण:

  • एक व्यक्ति के नाम पर एक ही PAN Card है या नहीं।
  • टैक्स को चोरी होने से बचाना और फर्जीवाड़ा रोकना।
  • इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने में आसानी होता है।
  • बैंक और वित्तीय संस्थानों में KYC आसान हो जाता है।

भारत सरकार का साफ कहना है कि जिसका PAN Card Aadhaar से लिंक नहीं होगा। वह PAN Card आगे से निष्क्रिय (Inoperative) माना जाएगा।

अगर PAN – Aadhaar Link नहीं किया तो ?

अगर आपने समय रहते PAN – Aadhaar Link नहीं किया, तो आपको आगे जाकर बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

  • आपका PAN Card अमान्य हो जाएगा।
  • आप Income Tax Return फाइल नहीं कर पाएंगे।
  • आप को बैंक में बड़ी रकम जमा करने या निकालने में दिक्कत होगी।
  • Mutual Fund, Share Market, FD जैसी सेवाओं पर बुरा असर पर सकता है।
  • TDS ज्यादा कट सकता है।

इसलिए PAN और Aadhaar Link करना बहुत जरूरी हो गया है।

PAN – Aadhaar Link की आखिरी तारीख क्या है ?

सरकार समय-समय पर इसकी आखिरी तारीख बढ़ाती रहती है। वर्तमान नियमों के अनुसार :-

31 दिसंबर 2025 तारीख के बाद लिंक करने पर ₹1000 का फाइन देना होगा। अगर ये तारीख निकल गई है तो भी आप 1000 फाइन देकर लिंक कर सकते हैं। अगर अंतिम तारीख इसके बाद बढ़ाई जाती है तो आपको फाइन देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि जितनी जल्दी हो सके अपना PAN को Aadhaar से लिंक कर लिजिए।

PAN को Aadhaar से लिंक कैसे करें?

PAN को Aadhaar से लिंक करना बहुत आसान है और आप इसे अपने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

• सबसे पहले Income Tax department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

• उसके बाद होमपेज पर Link Aadhaar का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

• इसके बाद आप अपनी जरूरी जानकारी भरें जैसे :- PAN नंबर, Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर

• मोबाइल नंबर डालने के बाद OTP आयेगा, OTP डाले।

• फिर ‘validate’ बटन पर क्लिक करें।

सफल होने पर PAN – Aadhaar Link का मैसेज दिखेगा।

PAN – Aadhaar Link का Status कैसे चेक करें ?

अगर आपने पहले लिंक किया है और कन्फर्म करना चाहते हैं तो :-

  • Income Tax department के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।
  • अपना PAN और Aadhaar नंबर डालें।
  • आपके मोबाइल screen पर स्टेटस दिख जाएगा।

इस प्रकिया से आपको पता चल जाएगा कि आपका PAN Card, Aadhaar से पहले लिंक है या नहीं।

किन लोगों को PAN और Aadhaar Link करना जरूरी नहीं है ?

कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को PAN – Aadhaar Link से छूट दी जाती है।

  • 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को PAN Aadhaar Link करना जरूरी नहीं है।
  • NRI (Non-Resident Indian)
  • असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर के कुछ निवासी
  • Aadhaar के लिए अयोग्य व्यक्ति

अगर आप इनमें से किसी में आते हैं, तो आपको लिंक करना अनिवार्य नहीं है।

Disclaimer :- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। PAN-Aadhaar Link से जुड़े नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसीलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य जांच लें। लेखक किसी प्रकार की कानूनी या वित्तीय जिम्मेदारी नहीं लेता।

Leave a Comment