PM Kisan Nidhi Yojana 22वी किस्त: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख कृषि योजना है। यह योजना किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है, जो तीन समान किस्तों (हर किस्त ₹2,000) के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। अभी तक PM किसान की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। और 22वी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम किसान निधि 22वीं किस्त कब मिलेगी ?
अब तक सरकार ने 22वीं किस्त के लिए कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं किया है। लेकिन मीडिया और रिपोर्ट्स के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त लगभग फरवरी 2026 में किसानों के बैंक खातों में मिल सकता है। यह भी संभावना है कि किस्त फरवरी के किसी भी दिन आ सकती है।
अभी तक तक सरकारी प्रेस रिलीज़ या कृषि मंत्रालय की तरफ से कोई फाइनल तिथि नहीं आई है। इसलिए फरवरी को आने की ही उम्मीद जताई जा रही है।
22वीं किस्त की राशि कितनी होगी?
22वीं किस्त ₹2,000 की ही होगी। अभी तक सरकार ने कहीं घोषणा नहीं की है कि राशि बढ़ाई जाएगी। कई किसान पूछते हैं कि क्या इस साल ₹4,000 ? ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अगर आगे जाकर योजना में बदलाव होता है तो सरकार बाद में बता सकती है, लेकिन फिलहाल राशि ₹2,000 की ही अनुमानित है।
भारतीय किसानों के लिए PM Kisan योजना का महत्व
PM किसान सम्मान निधि योजना भारतीय किसानी क्षेत्र में एक महत्वपूृर्ण भूमिका निभाती है। यह छोटी खेती वाली परिवारों को खेती खर्च, बीज-खाद खरीद, पौधों के रख-रखाव और अन्य खेती-सम्बंधित ख़र्चों में सीधा आर्थिक मदद करती है।
इस योजना से किसानों को खर्च की सहायता मिलती है जिससे खेती-काम में सहारा मिलता है और उनका वित्तीय दबाव कम होता हैं। वास्तविक रूप में ₹6,000 की रकम छोटी लग सकती है। पर यह कई किसानों के लिए एक अच्छा सहारा साबित हुई है।
Disclaimer : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसे सरकारी या कानूनी सलाह न समझें। योजना से जुड़े किसी भी अंतिम निर्णय के लिए हमेशा आधिकारिक PM Kisan वेबसाइट या सरकारी विभाग से ही पुष्टि करें, इस जानकारी पर आधारित किसी भी नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।
