सुभद्रा योजना ओडिशा
ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई सुभद्रा योजना महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक जीवन को मजबूत करने वाला एक बड़ा सरकारी योजना है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरी है ताकि वे अपना जीवन आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकें।
यह योजना 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लॉन्च किया और इसे ओडिशा के सभी जिलों में लागू किया गया है। इसका मुख्य कारण महिलाओं को सीधे बैंक खाते के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के ज़रिये :–
- महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का अवसर मिलेगा।
- परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को वह स्वयं संभाल सकेंगी।
- डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली में शामिल होकर उन्हें डिजिटल साक्षरता की भी समझ बढ़ेगी।
- महिलाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने, शिक्षा व अन्य ख़र्चों में मदद मिलेगी।
- योजना का सीधा उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। ताकि वे निर्णय अपना निर्णय स्वयं ले और अपने जीवन को बेहतर रूप से जी सकें।
सुभद्रा योजना के फायदे
सुभद्रा योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। जो पांच वर्षों में वितरित की जाती है।
यह राशि 10, 000 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से दी जाती है, जो दो बराबर किस्तों में दिया जाता है।
पहली किस्त: ₹5,000 — रक्षा बंधन के दिन
दूसरी किस्त: ₹5,000 — अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को
5 साल में टोटल ₹50,000 मिलने का मकसद यह है कि महिलाओं को लंबे समय तक लगातार आर्थिक मदत पहुंचाना और वे अपनी जरूरतों जैसे व्यवसाय, शिक्षा या स्वास्थ्य के लिए इसका उपयोग कर सकें।
साथ में, हर एक ग्राम पंचायत और नगरीय स्थानीय निकाय में सबसे अधिक डिजिटल लेन-देन करने वाली 100 महिलाओं को ₹500 का अतिरिक्त इनाम भी मिलेगा जिससे डिजिटल वित्तीय व्यवहार को भी बढ़ावा मिले।
कौन कौन इसका लाभ उठा सकते हैं।
सुभद्रा योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ निश्चित मानदंडों को पूरा करना होता है:
- ओडिशा की स्थायी निवासी महिला होनी जरूरी है।
- उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए (5 साल तक योजना चलेगी तो उम्र सीमा परिवर्तित हो सकती है)।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के किसी भी सदस्य को आयकर देता ना हो और सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- अगर महिला को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत ₹18,000 से अधिक वार्षिक सहायता मिल रही हो तो वह पात्र नहीं मानी जायेगी।
- डिटेल में पात्रता नियमों को समझकर ही आवेदन करना चाहिए।
सुभद्रा योजना (ओडिशा) के लिए आवेदन कैसे करें
- ऑनलाइन आवेदन :
- सबसे पहले सुभद्रा योजना का आधिकारिक पोर्टल खोलें subhadra.odisha.gov.in (ध्यान रखें : लिंक में बदलाव हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर ही आवेदन करें)
- Apply Now /ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- फॉर्म में अपनी जानकारी भरें – नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें जैसे: आधार कार्ड, बैंक पासबुक या खाते का प्रमाण, NFSA/SFSS कार्ड या आय प्रमाणपत्र, फोटो आदि
सभी जानकारी ध्यान से भरें और Submit करें। आवेदन जमा होने के बाद आपको Application ID / Reference Number मिलेगा – इसे सुरक्षित रखें।
ऑफ़लाइन आवेदन
यदि आप इंटरनेट से आवेदन नहीं कर सकते तो ऑफ़लाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
आपको फॉर्म मुफ्त में इन जगहों से आसानी से मिल जाएगा।
- Anganwadi Centre / ICDS केंद्र
- Block Office / जिला कार्यालय
- Mo Seva Kendra / Jan Seva Kendra
- CSC (Common Service Centre)
ऑफ़लाइन आवेदन के लिए भी वही डिटेल्स और दस्तावेज़ भरना होते हैं जैसे ऑनलाइन में मांगे जाते हैं। जैसे - आधार कार्ड
- बैंक खाता/पासबुक
- आय प्रमाणपत्र / राशन कार्ड आदि
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। सुभद्रा योजना से जुड़ी नियम, पात्रता और लाभ समय-समय पर ओडिशा सरकार द्वारा बदले जा सकते हैं। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य सत्यापित करें।
