Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme 2026 : भारतीय नौसेना ने 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया हैं। उन युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा PCM से पूरा किया है। इस भर्ती के जरिए चुने हुए उम्मीदवारों को चार साल का B.Tech कोर्स भारतीय नौसेना एकेडमी में कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें भारतीय नौसेना के अधिकारी के रूप में कमीशन मिलेगा।
आवेदन कब से शुरू है
भारतीय नौसेना ने 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में टोटल 44 वैकेंसी Executive और Technical शाखाओं के लिए जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन के लिए अंतिम तारीख 19 जनवरी 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली है। लेकिन महिलाओं के लिए कुल 7 पदों तक का आरक्षित कोटा रखा गया है।
आयु सीमा किया है ?
भारतीय नौसेना आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2007 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि आवेदन करने वाले छात्रों की उम्र निर्धारित सीमा के अंदर होना जरूरी है।
शैक्षिक योग्यता क्या है ?
इस स्कीम में आवेदन करने वाले छात्रों को Senior Secondary (10+2) परीक्षा या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा:
Physics, Chemistry, Mathematics में कुल मिलाकर कम से कम 70% अंक होना चाहिए।
English में कम से कम 50% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। यह 10वीं या 12वीं में से किसी एक में हो सकता है।
कौन – कौन आवेदन कर सकते है ?
भारतीय नौसेना भर्ती केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने JEE Main 2025 परीक्षा में भाग लिया है और जिनके पास All India Common Rank List (CRL) 2025 Rank है। योग्यता सूची के अनुसार ही प्रतिभागियों को SSB इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवारों को अपना सही JEE Main CRL रैंक आवेदन फॉर्म में भरना होगा।
चयन प्रक्रिया क्या है ?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुछ प्रमुख चरणों में बांटी हुई है।
- JEE Main के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
Naval Headquarters, JEE Main 2025 CRL के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। - SSB इंटरव्यू
शॉर्टलिस्ट के बाद उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो मार्च 2026 से शुरू होंगे। इंटरव्यू केंद्रों में बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम शामिल हैं।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए उनके रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर मैसेज आ सकता है। इसी पर उम्मीदवार को जानकारी भेजी जाती है।
मेडिकल परीक्षा और मानक
जो उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए Recommend होंगे, उन्हें मेडिकल परीक्षा भी पास करना होगा। भारतीय नौसेना ने स्पष्ट बताया है कि मेडिकल मानकों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वह ऊँचाई, वजन, या टैटू से जुड़ा हो। राजकीय नियमों के अनुसार चिकित्सा परीक्षा पास करना बहुत जरूरी है।
मेरिट लिस्ट कैसे बनता हैं ?
SSB इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस मिलने के बाद, उम्मीदवारों का कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है। इस लिस्ट में प्रदर्शन के अनुसार जगह मिलता है। अंतिम नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की पुलिस व Character Verification और वैकेंसी उपलब्धता भी मायने रखती है।
भारतीय नौसेना के लिए आवेदन कैसे करें ?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर के आप आवेदन कर सकते हो :-
- पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद लॉग-इन के विकल्प को चुनें और अपना ई-मेल/मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- 10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme की लिंक खोजें।
- लिंक खुलने के बाद निजी और शैक्षिक विवरण भरें, साथ ही JEE Main 2025 CRL रैंक भी डालें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं, 12वीं मार्कशीट, जन्म प्रमाण, JEE Main स्कोरकार्ड, फोटो आदि अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक कॉपी सुरक्षित रखें।
कोर्स की शुरुआत और ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवार जुलाई 2026 से भारतीय नौसेना अकादमी Ezhimala में चार-साल का B.Tech कोर्स शुरू करेंगे। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर B.Tech की डिग्री Jawaharlal Nehru University द्वारा प्रदानकी जाती है और उम्मीदवारों को Indian Navy Officer के रूप में कमीशन मिलता है।
क्यों यह अवसर खास है ?
भारतीय नौसेना का ये भर्ती क्यों है इतना खास चलिए जानते है।
12वीं के बाद सीधे भारतीय नौसेना के अधिकारी बनने का मार्ग
चार साल का शिक्षा-और-प्रशिक्षण कार्यक्रम।
JEE Main रैंक के आधार पर प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया
मेडिकल, SSB और character verification के बाद स्थायी कमीशन प्राप्त करना।
यह अवसर खास उन छात्रों के लिए है जो सैन्य सेवा और इंजीनियरिंग दोनों में करियर बनाना चाहते हैं।
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme से संबंधित सभी विवरण विभिन्न विश्वसनीय समाचार स्रोतों पर आधारित हैं। भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, तिथियों या नियमों में समय-समय पर बदलाव संभव है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर नवीनतम और आधिकारिक सूचना अवश्य जांच लें। यह वेबसाइट किसी भी प्रकार की भर्ती की गारंटी नहीं देती।
