Aadhaar Mobile Number Change Kaise Kare 2026 : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान तरीका

आज के समय में Aadhaar Card बैंक, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम, पैन कार्ड, गैस कनेक्शन और कई जरूरी सेवाओं का आधार बन चुका है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है, खो गया या गलत है, तो आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2026 में UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बना दिया है।

आधार कार्ड में अपडेट मोबाइल नंबर क्यों जरूरी है ?


आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बहुत जरूरी होता है क्योंकि :-

  • OTP उस नंबर पर आता है। आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं में OTP अनिवार्य है।
  • बैंक, PAN और सरकारी योजनाओं में वेरिफिकेशन मोबाइल से होता है।
  • mAadhaar ऐप और UIDAI वेबसाइट इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है।
  • अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आप आधार से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाओगे।

Aadhaar Card Mobile Number Change 2026 – क्या ऑनलाइन अपडेट संभव है ?

2026 में भी आधार मोबाइल नंबर ऑनलाइन घर बैठे चेंज नहीं किया जा सकता।
UIDAI की सुरक्षा नीति के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाना अनिवार्य है, क्योंकि वहीं पर आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट/आईरिस) किया जाता है। पर आप इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जिससे आपका समय बचेगा।

Aadhaar Mobile Number Change Full Process:-

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउज़र खोलें और UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको यह विकल्प मिलेगा My Aadhaar फिर Book an Appointment पर क्लिक करें।
  3. Mobile Number या Aadhaar Number डालें
    अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे Aadhaar Number से या Mobile Number से। कोई भी एक चुनें और OTP के लिए Request करे और OTP Verify करें।
  4. OTP verify होते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे इसके बाद Update Aadhaar Details चुनें, इसके बाद Mobile Number Update चुने।
  5. इसके बाद Enrollment Center चुन ने का विकल्प आयेगा।
  6. Appointment Date & Time Select करें। अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनें। फिर Confirm Appointment पर क्लिक करें।
  7. Appointment Slip डाउनलोड कर लीजिए।
  8. अपॉइंटमेंट के दिन Aadhaar Seva Kendra जाए। वहां पर आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट कर देंगे। कुछ दिनों बाद आपका नंबर पूरी तरह अपडेट हो जाएगा।

Aadhaar Mobile Number Update Status कैसे चेक करें ?


आप अपने मोबाइल नंबर अपडेट का status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं । इन स्टेप्स को फॉलो करके स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
  • “Check Aadhaar Update Status” विकल्प पर दबाए।
  • अब अपना आधार नंबर डालिए।
  • आपका स्टेटस अब स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।

मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है ?

आमतौर पर 5 से 10 कार्य दिन के भीतर हो जाता है। पर कुछ मामलों में 15–30 दिन भी लग सकते हैं।
अपडेट पूरा होने पर आपको SMS के जरिए जानकारी मिल जाएगा।

Aadhaar मोबाइल नंबर कपडेट फीस 2026 :
मोबाइल नंबर अपडेट करने केलिए ₹50 फीस लगता है।
एक ही बार में कई जानकारी अपडेट कराने पर भी फीस ₹50 फीस ही रहती है।

क्या बिना पुराने मोबाइल नंबर के आधार अपडेट हो सकता है ?
हाँ, बिल्कुल अगर आपके पास पुराना मोबाईल नंबर नहीं है तभी भी आप नया नंबर अपडेट करा सकते है। चाहे आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, सिम खो गया है, OTP नहीं आ रहा है। तो भी आप सीधे आधार केंद्र जाकर नया मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं। पुराने नंबर की जरूरत नहीं होती है।

Aadhaar Mobile Number Update से जुड़े जरूरी सवाल

सवाल : क्या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आधार कार्ड जरूरी है?
उत्तर – हां, आधार नंबर या e-Aadhaar होना जरूरी है।
सवाल : क्या बच्चे के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है?
उत्तर – हां, माता-पिता का मोबाइल नंबर जोड़ा जा सकता है।
सवाल : क्या एक आधार में एक से ज्यादा मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं?
उत्तर – नहीं, एक आधार से सिर्फ एक मोबाइल नंबर ही लिंक हो सकता है।
सवाल : क्या अपडेट के बाद तुरंत OTP आने लगता है?
उत्तर – अपडेट पूरा होते ही नया नंबर सक्रिय हो जाता है।

Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। आधार से जुड़ी नियम व प्रक्रियाएं UIDAI द्वारा समय-समय पर बदली जा सकती हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने से पहले कृपया uidai.gov.in या नजदीकी आधार सेवा केंद्र से जानकारी की पुष्टि करें। लेखक किसी भी बदलाव, त्रुटि या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment