Ayushman Card Kaise Banaye 2026 : सिर्फ 2 मिनट में फ्री में बनाएं, पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें

Ayushman Card : भारत सरकार द्वारा चल रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना के तहत परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। सरकारी और प्राइवेट निजी अस्पतालों में ईलाज किया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए Ayushman Card बनवाना जरूरी होता है।
साल 2026 में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया और भी आसान और डिजिटल हो गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा पहुंचे।

Ayushman Bharat Yojana 2026 क्या है ?

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक लोकप्रिय स्वास्थ्य योजना है, जिसकी शुरुआत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा पहुंचाने के लिए की गई थी। इस योजना से परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है।
इस योजना में इलाज के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं होती। मरीज सीधा अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाकर इलाज करा सकता है।
Ayushman Card इसी योजना का पहचान पत्र होता है। इस कार्ड से अस्पताल में मरीज की पहचान और पात्रता की पुष्टि करते हैं।

Ayushman Card 2026 के मुख्य लाभ

Ayushman Card बनवाने से आपको कई बड़े फायदे मिलते हैं:

  • ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज हर साल
  • सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज
  • कैशलेस सुविधा मिलती है (पैसे देने की जरूरत नहीं)
  • बड़ी बीमारियों जैसे हार्ट, किडनी, कैंसर का इलाज शामिल है।
  • पूरे भारत मे इलाज होता है।
  • परिवार के सभी सदस्यों का इलाज का कवर उसी कार्ड में होता है।
  • ICU, सर्जरी, दवाइयां, जांच इसमें सब शामिल होता है।

Ayushman Card कौन कौन बना सकते है ?

हर व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र नहीं होता। सरकार ने इसके लिए कुछ रूल्स बनाए है।

ग्रामीण क्षेत्र के लिए पात्रता :-

• कच्चे मकान में रहने वाले परिवार
• भूमिहीन मजदूर
• अनुसूचित जाति / जनजाति
• दिहाड़ी मजदूर
• निराश्रित परिवार

शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता :-

• रिक्शा चलाने वाले
• रेहड़ी-पटरी वाले
• निर्माण मजदूर
• सफाई कर्मचारी

ध्यान दें कि पात्रता मुख्य रूप से SECC 2011 डेटा के आधार पर तय होती है।

Ayushman Card 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़

Ayushman Card बनाने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ की जरूरी होती है :-

• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
• परिवार के सदस्यों की जानकारी
सभी दस्तावेज़ सही और अपडेट होने जरूरी है।

Ayushman Card ऑनलाइन कैसे बनाए ?

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में आधिकारिक वेबसाइट खोलिए https://beneficiary.nha.gov.in
  2. वेबसाइट खुलने के बाद “Am I Eligible” पर क्लिक करें। वेबसाइट पर “Am I Eligible” या “Beneficiary Login” का विकल्प दिया होता है, उस पर दबाए।
  3. अब आप अपना मोबाइल नंबर डालें उस पर OTP आएगा। उसके बाद OTP डालकर Verify करिए।
  4. OTP verify होने के बाद आधार नंबर डालें या फिर राशन कार्ड / फैमिली ID से भी सर्च कर सकते है। अगर आपका नाम लिस्ट मे होगा, तो आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।
  5. अब आपको e-KYC करना होगा, आधार से OTP आधारित KYC, मोबाइल से फोटो खींचना, पता और परिवार की सारी जानकारी कन्फर्म करना होगा। ये स्टेप बहुत जरूरी है।
  6. KYC पूरा होने के बाद आपका Ayushman Card Generate हो जाएगा। आप उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। चाहें तो आप उसकी Print भी निकलवा कर रख सकते हैं।

Ayushman Card ऑफलाइन कैसे बनाएं ?

अगर आपके ऑनलाइन बनाने में कोई दिक्कतें है तो आप ऑफलाइन भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन के लिए आप इन स्थानों पर जा सकते हैं।
• नजदीकी CSC सेंटर (Common Service Center)
• सरकारी अस्पताल
• आयुष्मान मित्र डेस्क

इन सभी स्थानों पर आपको आधार कार्ड और राशन कार्ड देना होगा और वहां आपका बायोमेट्रिक KYC होगा, फोटो ली जाएगी। उसके बाद आपको कार्ड प्रिंट कर के दे देते हैं।
CSC सेंटर पर आपसे मामूली शुल्क लिया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड सिर्फ सरकारी वेबसाइट या CSC सेंटर से ही बनवाएं।

Ayushman Card से कौन कौन से बीमारी का इलाज होता है ?

Ayushman Card से 1500+ से ज्यादा बीमारियों का इलाज शामिल होता है, जैसे :-

• हार्ट सर्जरी
• किडनी डायलिसिस
• कैंसर इलाज
• न्यूरो सर्जरी
• हड्डी का ऑपरेशन
• बच्चों और महिलाओं के ऑपरेशन

Ayushman Card का स्टेट्स कैसे चेक करेंगे ?

सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर :-

• पहले Beneficiary Login करें
• आधार / मोबाइल नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें
• कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जायेगा।
अगर कार्ड सफल नहीं हुआ है, तो आपको कारण भी बताया जाता है।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। आयुष्मान कार्ड से जुड़ी पात्रता, नियम और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर सरकार द्वारा बदली जा सकती है। सही और नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC/सरकारी कार्यालय से पुष्टि जरूर करें।

Leave a Comment