लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का मानना है कि महिलाओं को आर्थिक मदत मिलने से वे अपने परिवार और खुद से जुड़े छोटे-छोटे फैसले आज़ादी से ले सकते हैं।
ये योजना खास तौर पर शादी-शुदा, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकें।
लाडली बहना योजना की शुरुआत कब हुई ?
लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में कड़ी थी। शुरुआती दिनों में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए हर महीना की सहायता दी दिया जाता है। जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 प्रति माह कर दिया गया। यानी अब महिलाओं को सालाना ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
यह राशि Direct Benefit Transfer के माध्यम से सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के कुछ साफ़ और महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं :-
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना
घरेलू खर्चों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना
महिलाओं की सामाजिक स्थिति को मजबूत करना
गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग करना
महिलाओं में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना
सरकार मानती है कि जब महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है।
लाडली बहना योजना के लाभ
लाडली बहना योजना से महिलाओं को कई तरह के फायदे मिलते हैं :-
हर महीने निश्चित राशि मिलने से आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना
बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च करने में मदद
महिलाओं को छोटे घरेलू या व्यक्तिगत खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
DBT के जरिए पैसा सीधे बैंक खाते में आता है।
महिलाओं का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है
यह योजना खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है।
लाड़ली बहना योजना पात्रता क्या है ?
लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें तय कर रखा है।
आवेदिका मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो
महिला शादी-शुदा, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो
परिवार की वार्षिक कमाई सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर होना चाहिए
परिवार में कोई आयकर देने वाला न हो
महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है
इन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरकार ने काफी आसान रखा है।
ऑफलाइन आवेदन
ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या निर्धारित कैंप में जाकर आवेदन
संबंधित अधिकारी द्वारा फॉर्म भरवाया जाता है
दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है
ऑनलाइन प्रक्रिया
1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य सरकार द्वारा जारी पोर्टल खोलें।
2: आवेदन/रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनें
होमपेज पर “लाड़ली बहना योजना आवेदन” या “Beneficiary Registration” से जुड़ा विकल्प चुनें।
3: समग्र आईडी / आधार नंबर दर्ज करें
अपनी Samagra ID या Aadhaar Number डालकर डिटेल्स वेरीफाई करें।
4: व्यक्तिगत जानकारी भरें
नाम, उम्र, वैवाहिक स्थिति, पता, मोबाइल नंबर
सभी जानकारी आधार आईडी के अनुसार होना चाहिए।
5: बैंक डिटेल भरे
बैंक खाता नंबर, IFSC कोड
आधार से लिंक बैंक खाता होना जरूरी
6: दस्तावेज अपलोड करें
आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो
7: फॉर्म सबमिट करें
सभी जानकारी चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
8: आवेदन रसीद सुरक्षित रखें
सबमिट करने के बाद मिलने वाली Application रसीद को सेव या प्रिंट कर लिजिए।
लाडली बहना योजना की किस्त कब आती है ?
लाड़ली बहना योजना की राशि आमतौर पर हर महीने की तय तारीख को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। किस्त की तारीख में बदलाव सरकार की घोषणा पर निर्भर करता है।
महिलाएं अपनी बैंक पासबुक, SMS या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भुगतान की स्थिति जाँच कर सकते है
लाड़ली बहना योजना 2026 में क्या आगे राशि बढ़ेगी
सरकार समय-समय पर इस योजना की राशि और दायरे को लेकर घोषणाएं करती रही है। भविष्य में राशि बढ़ाने या नई श्रेणियों को जोड़ने का निर्णय सरकारी नीति और बजट पर निर्भर करेगा। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। लाड़ली बहना योजना से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों में समय-समय पर सरकार द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार का आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।
