Pariksha Pe Charcha 2026 फिर से सुर्खियों में आ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर छात्रों से संवाद करेंगे। हर साल परीक्षा होने से पहले ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिससे छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम कर सके और मानसिक दबाव को लेकर छात्रों को मार्गदर्शन दे।
Pariksha Pe Charcha 2026
एक बार फिर देश के करोड़ों छात्रों को Pariksha Pe Charcha 2026 का इंतजार शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम खास तौर पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो बोर्ड परीक्षा परीक्षाओं के दबाव से गुजर रहे होते हैं। परीक्षा पर चर्चा छात्रों के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।
Pariksha Pe Charcha 2026 कब होगा
आमतौर पर हर साल परीक्षा पर चर्चा का आयोजन बोर्ड की परीक्षाओं से पहले किया जाता है। तो हम मान सकते हैं परीक्षा पर चर्चा 2026 का कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। अभी तक परीक्षा पे चर्चा 2026 का सरकार द्वारा आधिकारिक तारीख नहीं आई है।
पिछले वर्षों को देखते हुए और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा 2026 जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है।
परीक्षा पे चर्चा 2026 क्यों है बेहद खास
हर साल Pariksha Pe Charcha पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छात्रों से उनके प्रॉब्लम्स पूछते हैं और उनको एक सही तरीके से उदाहरण के साथ समझाते हैं। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी जी बहुत सारी विषयों पर चर्चा करते है जैसे परीक्षा में समय प्रबंधन, परीक्षा का डर को दूर करना और असफलताओं से कैसे डील करे। इन सभी विषयों पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी खुलकर छात्रों से बात करते है।
साल 2026 में भी डजिटल लर्निंग करियर प्लानिंग और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषय पर विशेष जोर देने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री सभी छात्रों को यह कहते हैं कि अपनी तुलना किसी और से ना करें और अपनी रुचि के हिसाब से जीवन में आगे बढ़े।
Pariksha Pe Charcha 2026 ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक परीक्षा पर चर्चा के लिए 1 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुकी है । पिछले साल लगभग 3 करोड़ से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जो की बहुत ही चौकाने वाला आंकड़ा है।
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
ऐसे कर सकते है आवेदन :
- सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, होम पेज पर दिख रहे Participate Now button पर क्लिक करें।
- फिर अपनी कैटेगरी चुने छात्र, शिक्षक या अभिभावक।
- उसके बाद चुनी हुई कैटेगरी के नीचे दिए गए Click to Participate par क्लिक करें।
- अब सारी जरूरी जानकारी भरने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है ?
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है। इस तारीख से पहले सभी इच्छुक छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिन भी छात्र का सपना है कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी से सीधा संवाद कर सके वो सभी छात्र इस वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छात्रों के लिए क्यों जरूरी है Pariksha Pe Charcha
आज के समय में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है है। और छात्र उम्मीदों के दबाव के कारण मानसिक तनाव का शिकार होते जा रहे हैं इसीलिए परीक्षा पर चर्चा उनके लिए बहुत ही जरूरी संवाद है। परीक्षा पर चर्चा उन्हें यह समझाने का काम करता है की परीक्षा का दबाव नहीं लेना चाहिए और जिंदगी में बहुत कुछ सीखने के लिए है। यह कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाता है और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
Disclaimer : यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। Pariksha Pe Charcha 2026 से जुड़ी तारीख, स्थान और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। पाठकों से अनुरोध है कि आधिकारिक पुष्टि के लिए MyGov या शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट अवश्य देखें।
