PM Awas Yojana 2026: घर बनाने के लिए मिलेंगे ₹1.30 लाख, अभी करें आवेदन

PM Awas Yojana की शुरुआत केंद्र सरकार ने 25 जून 2015 को किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों को किफायती और पक्का घर उपलब्ध कराना है।

PMAY को दो भागों में बांटा गया है:

  1. PMAY-Urban (PMAY-U) – शहरी क्षेत्रों के लिए
  2. pmayg.nic.in (PMAY-G) – ग्रामीण क्षेत्रों के लिए

2026 तक सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार बिना पक्के घर के न रहे।

PM Awas Yojana 2026 के नए अपडेट

PM Awas Yojana 2026 में सरकार ने कई जरूरी बदलाव और सुविधाएं जोड़ी हैं।

  • योजना की समय-सीमा को बढ़ाकर 2026 तक कर दिया है।
  • लाभार्थियों की पहचान के लिए डेटा सत्यापन प्रक्रिया और सख्त की गई है।
  • महिलाओं के नाम या संयुक्त स्वामित्व को प्राथमिकता दी जा रही है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में घर की न्यूनतम साइज बढ़ाई गई है।
  • शहरी क्षेत्रों में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी (CLSS) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इन अपडेट्स का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

PM Awas Yojana के जरिए मिलने वाले लाभ

PMAY के तहत लाभार्थियों को कई लाभ दिए जाते हैं

  1. आर्थिक सहायता
    ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की सहायता दी जाती है।में
    पहाड़ी और कठिन इलाकों में अधिक सहायता राशि दिया जाता है।
  2. ब्याज सब्सिडी
    शहरी क्षेत्रों में घर खरीदने या निर्माण के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सिडी दिया जाता है।
    EWS और LIG वर्ग को अधिकतम लाभ मिलता है।
  3. पक्का घर
    घर में बिजली, पानी, शौचालय और रसोई जैसी बुनियादी सुविधाएं का ध्यान रखा जाता हैं।
  4. महिलाओं को प्राथमिकता
    महिला मुखिया या संयुक्त स्वामित्व में घर का पंजीकरण किया जाता है।

PM Awas Yojana 2026 Eligibility

PMAY का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं :-

  • आवेदक के नाम पर देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं।
  • लाभार्थी किसी अन्य सरकारी आवास योजना में लाभ न ले रहा हो।

PM Awas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

PM Awas Yojana में आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है :-

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के दस्तावेज (यदि लागू हो)
  • सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए।

PM Awas Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें ?

PMAY के लिए आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  1. PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Citizen Assessment” विकल्प चुनें।
  3. आधार नंबर दर्ज करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:

नजदीकी CSC (Common Service Center) या नगर पालिका/पंचायत कार्यालय से आवेदन।

PM Awas Yojana 2026 में स्टेटस कैसे चेक करें?

आगर आपको स्टेटस चेक करना है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या या आधार नंबर से स्टेटस चेक कर सकते है। ग्रामीण लाभार्थी PMAY-G पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से संबंधित नियम, पात्रता और लाभ समय-समय पर बदल सकते हैं। कृपया आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना अवश्य देखें

Leave a Comment