PM Kisan Yojana 22वी‌ किस्त : कब आएगी ? अभी करें यह जरूरी काम

PM Kisan Yojana 22वी किस्त :

देश के करोड़ों किसानों के लिए खशखबरी जल्द ही आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा देश के करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह 6‌ हजार रुपये साल में तीन किस्तों में किसान को दिया जाता है। 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को मिलने के बाद अब किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि 22वीं किस्त कब आएगी।

कब आएगी 22वी किस्त ?

अभी तक भारत सरकार द्वारा 22वीं किस्त की आधिकारिक तिथि तय नहीं की गई । अभी तक केंद्र सरकार ने 22वीं किस्त से संबंधित कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
विभिन्न मीडिया और पिछली किस्तों को ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त की राशि फरवरी 2026 में जारी की जा सकती है। अगर आपका ई-केवाईसी अधूरी है, बैंक खाता आधार‌ से लिंक नहीं है या कोई गलती है तो उसे जल्दी ठीक करवा लीजिए नहीं तो अगली किस्त अटक सकती है।
वे किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो वे किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी के जरिए ई केवाईसी पूरी कर सकते हैं या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC ) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

कितना मिलेगा 22वीं किस्त ?

अभी पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में ₹6000 मिलते हैं यानी हर किस्त ₹2000 की ही तय है और यह रकम 22वीं किस्त में भी मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से राशि को बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PM Kisan स्टेटस कैसे चेक करे ?

किसान अपनी किस्त की स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर किसी भी किसान को अपने किस्त का स्टेटस चेक करना है तो आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करके Beneficiary Status क्षेत्र में आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। यहां से उनको स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।

Disclaimer : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसे सरकारी या कानूनी सलाह न समझें। योजना से जुड़े किसी भी अंतिम निर्णय के लिए हमेशा आधिकारिक PM Kisan वेबसाइट या सरकारी विभाग से ही पुष्टि करें, इस जानकारी पर आधारित किसी भी नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

1 thought on “PM Kisan Yojana 22वी‌ किस्त : कब आएगी ? अभी करें यह जरूरी काम”

Leave a Comment