PMGKAY Sarkari Yojana : 5 किलो राशन फ्री, जाने इस योजना की खासियत

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)

इस योजना द्वारा देश के 81 करोड़ लोगों को 5 किलों राशन हर महीने मुफ्त मिल रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार भारत के नागरिकों के लिए बहुत सारे कल्याणकारी योजना चला रहे है। इन्ही योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY Scheme) है। PMGKAY scheme दुनिया की सबसे बड़ी Food Security Scheme है।

सरकार का मानना था कि देश में कोई भी नागरिक भूखा नहीं रहना चाहिए। इस योजना से देस के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को बहुत फायदा पहुंच रहा है।

योजना की शुरुआत कब हुई थी

PMGKAY Scheme की शुरुआत साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी। कोविड संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था, जिससे रोज़गार और कमाई पर बहुत असर पड़ा। ऐसे कठिन समय में गरीब परिवारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। यह योजना अभी तक जारी है।

योजना में मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत पात्र राशन कार्ड के हर एक सदस्य को 5 किलों गेहूं या चावल मिलता है। परिवार के हर व्यक्ति पर 5 किलो राशन हर महीने मुफ्त मिलता है। इस योजना ने मजदूर, किसान, दिहाड़ी मजदूर, और निम्न वर्ग के लोगों को आर्थिक राहत प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ कैसे लें

इस योजना का फायदा पाने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है। जिनके पास राशन कार्ड है, वह लोग सरकारी राशन दुकान से मुफ्त में 5 किलो अनाज पा सकते हैं।

कौन से डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती है

AAY या PHH श्रेणी का राशन कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही आपके पास आधार कार्ड भी होना चाहिए।

अगर आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप सबसे पहले अपने राशन कार्ड की स्थिति चैक करें। अगर राशन कार्ड नहीं है तो तुरंत अपने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग से संपर्क करें। अधिक जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dfpd.gov.in या स्थानीय राशन डीलर से संपर्क करें।

Disclaimer : यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसे सरकारी या कानूनी सलाह न समझें। योजना से जुड़े किसी भी अंतिम निर्णय के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी विभाग से ही पुष्टि करें, इस जानकारी पर आधारित किसी भी नुकसान के लिए लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment