प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana – PMJDY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण वित्तीय समावेशन योजना है। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर नागरिक को बैंकिंग से जोड़ना है।
जन धन योजना के जरिए जीरो बैलेंस बैंक खाता, रुपे डेबिट कार्ड, बीमा कवर और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ (DBT) दिया जाता है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य क्या है ?
प्रधानमंत्री जन धन योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि कोई भी नागरिक बैंकिंग सुविधा से दूर न रहे। पहले ग्रामीण और गरीब परिवारों के पास बैंक खाता नहीं होता था, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।
इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं :-
- हर परिवार के पास कम से कम एक बैंक खाता हो
- गरीब वर्ग को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना
- सरकारी सब्सिडी और लाभ को सीधे खाते में पहुंचाना
- लोगों को बचत की आदत डलवाना
- डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना
प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलने के फायदे
जन धन योजना के के जरिए खोले गए खाते से खाताधारक को कई बड़े फायदे मिलते हैं।
• जीरो बैलेंस खाता :
इस खाते को खोलने और चलाने के लिए बैंक में न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी नहीं होता। अगर खाते में पैसे न भी हों, तब भी खाता बंद नहीं होता है।
• रुपे डेबिट कार्ड :
जन धन खाते के साथ RuPay Debit Card मिलता है, जिससे ATM से पैसे निकालने, खरीदारी करने और ऑनलाइन भुगतान करना की सुविधा मिलती है।
• दुर्घटना बीमा कवर :
Rupay Card धारकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है (शर्तों के अधीन)।
• जीवन बीमा लाभ :
कुछ खाताधारकों को 30,000 रुपये का जीवन बीमा कवर भी मिलता है (योजना के नियमों के अनुसार)।
• ओवरड्राफ्ट सुविधा :
खाते के नियमित उपयोग पर पात्र खाताधारक को ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिल सकता है।
प्रधानमंत्री जन धन खाते खोलने के लिए Eligibility
जन धन योजना खाता खोलने के लिए कुछ पात्रता जरूरी है जैसे –
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 10 वर्ष (माइनर अकाउंट) होना चाहिए।
- वयस्क व्यक्ति स्वयं खाता खोल सकता है।
- जिनके पास पहले से बैंक खाता नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी।
जन धन खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
जन धन खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए आपको कुछ ही दस्तावेज़ की जरूरत पड़ेगी। जैसे :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट साइज फोटो
यदि किसी आदमी के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है। तो वह Small Account भी खोल सकता है।
प्रधानमंत्री जन धन खाता कैसे खोले ?
ऑफलाइन तरीका
- आप अपने नजदीकी सरकारी या निजी बैंक शाखा में जाएं
- वहां से जन धन खाता खोलने का फॉर्म लें
- फॉर्म में सही जानकारी भरें
- फॉर्म के साथ सही दस्तावेज लगाए।
- बैंक अधिकारी द्वाराआपका एप्लिकेशन वेरिफाई करने के बाद खाता खुल जाएगा।
ऑनलाइन तरीका
कुछ बैंक अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए से जन धन खाता खोलने की सुविधा भी देते हैं। हालांकि आपको अंतिम प्रक्रिया बैंक शाखा में जाकरही पूरी करनी होगी।
प्रधानमंत्री जन धन खाते से जुड़ी सरकारी योजनाएं
प्रधानमंत्री जन धन योजना को कई अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलता है।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (LPG सब्सिडी)
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- मनरेगा (VB G RAM G) मजदूरी भुगतान
- वृद्धावस्था पेंशन
- विधवा और दिव्यांग पेंशन
- छात्रवृत्ति योजनाएं
इन सभी योजनाओं की राशि सीधे जन धन खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जाता है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना का देश पर प्रभाव
प्रधानमंत्री जन धन योजना ने भारत में बैंकिंग सिस्टम की तस्वीर बदल दी है। करोड़ों लोगों ने पहली बार बैंक खाता खुलवाया । इससे न केवल भ्रष्टाचार में कमी आई, बल्कि सरकारी पैसे की सही ट्रांसफर भी सुनिश्चित हुई।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) द्वारा लाभार्थियों को पैसा खाता में भेजा जाता है।
प्रधानमंत्री जन धन खाता इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
खाते को सक्रिय रखने के लिए समय-समय पर लेन-देन करते रहना चाहिए।
- Rupay Card का सुरक्षित उपयोग करें।
- ओवरड्राफ्ट सुविधा का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
- मोबाइल नंबर खाते से लिंक रखना जरूरी है।
- KYC समय पर करवाना चाहिए।
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना से संबंधित नियम, लाभ, पात्रता और शर्तें समय-समय पर भारत सरकार और संबंधित बैंकों द्वारा बदली जा सकती हैं। इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न सरकारी स्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है, फिर भी किसी भी योजना में आवेदन करने, खाता खोलने या वित्तीय निर्णय लेने से पहले संबंधित बैंक शाखा या आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की वित्तीय हानि या गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
