SSC Calendar 2026 पूरा शेड्यूल आखिर जारी हो गया हैं।
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने ष्च्छ 2026 – 2027 के लिए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह आधिकारिक शेड्यूल SSC की वेबसाइट पर आपको मिलेगा और अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के अपनी तैयारी का प्लान बेहतर तरीके से बना सकते हैं।
यह कैलेंडर उन सभी परीक्षाओं को कवर करता है जो मई 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसमें नोटिफिकेशन तारीखें, आवेदन की अंतिम तिथियां, परीक्षा तिथियां और संभावित परीक्षा महीना शामिल हैं।
SSC Calendar 2026 क्यों महत्वपूर्ण है ?
हर साल लाखों की संख्या मे उम्मीदवार SSC परीक्षा की तैयारी करते है। लेकिन तैयारी तभी प्रभावी होती है जब उनके पास पूरा एग्जाम शेड्यूल और तारीखों की जानकारी उनके पास हो। इसका सही समय पर SSC द्वारा जारी होना उन छात्रों के लिए बहुत बड़ी राहत जैसा है क्योंकि अब वे अपनी पढ़ाई, रिवीजन और मॉक टेस्ट की प्लानिंग कर सकते हैं।
यह कैलेंडर ये भी दर्शाता है कि SSC किस तारीख तक नोटिफिकेशन जारी करेगा और कब से आवेदन लेना शुरू करेगा। यह जानकारी प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग होती है। इसलिए इसे समय रहते समझना जरूरी होता है।
SSC Calendar 2026 मुख्य परीक्षा तालिका
नीचे हमने SSC के मुख्य परीक्षाओं की अनुमानित तिथियों का सारांश आसान भाषा में दिया है। यह tentative schedule है और समय के अनुसार चेंज भी हो सकता है।
- मार्च 2026
- JSA / LDC, SSA / UDC & ASO ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन शुरू
- CGL 2026, जूनियर इंजीनियर और सिलेक्शन पोस्ट (Phase-14) के लिए आवेदन शुरू
- अप्रैल 2026
- JSA / LDC और अन्य के आवेदन की आखिरी तारीख
- CHSL, स्टेनोग्राफर और हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू
- मई – जून 2026
- SSC CGL 2026 Tier-I परीक्षा
- SSC Junior Engineer (JE) परीक्षा
- सिलेक्शन पोस्ट Phase-14 के पेपर्स
- जुलाई – सितंबर 2026
- SSC CHSL 2026 की Tier-I परीक्षा
- Stenographer (Grade-C & D) परीक्षा
- Hindi Translator परीक्षा
- सितंबर – नवंबर 2026
- SSC MTS & Havaldar परीक्षा
- Sub-Inspector (Delhi Police & CAPFs) परीक्षा
- जनवरी – मार्च 2027
- Constable (GD) in CAPFs, NIA, SSF परीक्षा
ये तारीखें SSC के tentative calendar का हिस्सा हैं, जो आगे जाकर अपडेट भी हो सकती हैं इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक करते रहें।
SSC Calendar 2026 का नोटिफिकेशन और आवेदन
SSC Calendar केवल परीक्षा की तारीखें नहीं बताता, बल्कि यह भी बताता है कि नोटिफिकेशन कब जारी होगा और आवेदन कब से चालू होगा। यह जानकारी हर परीक्षा के लिए अलग-अलग होती है। आपको हर एक परीक्षा की नोटिफिकेशन को उसके आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.gov.in से चेक करना होगा।
याद रखें अंतिम तारीख के आखिरी दिन आवेदन न करें, क्योंकि तकनीकी या लॉगिन समस्याएँ आ सकती हैं। समय रहते आवेदन करने से आपका काम सुरक्षित रहेगा।
उम्मीदवारों के लिए क्या सुझाव हैं?
- कैलेंडर डाउनलोड करें
सबसे पहले SSC की वेबसाइट पर जाए और वहां से कैलेंडर PDF डाउनलोड करें और अपने फोन या कंप्यूटर में सुरक्षित कर के रखें रखें। इससे आप बार-बार तारीखों को चेक कर सकते हैं। - परीक्षा प्रायोरिटी तय करें
हर उम्मीदवार की तैयारी क्षमता अलग – अलग होती है। आपको यह देखना होगा कि कौन-सी परीक्षा पहले है और उसके अनुसार अपनी पढ़ाई और रिवीजन को तय कर सकते है। - स्टडी प्लान बनाएं
अगर आपका लक्ष्य CGL या CHSL है। तो पहले उस परीक्षा के सिलेबस को समझें और उसके हिसाब से अध्ययन करें। Mock tests रोज़ाना दें और कमजोर विषयों पर ज़्यादा ध्यान दें। - समय-समय पर अपडेट चेक करें
SSC समय-समय पर नोटिफिकेशन में बदलाव कर सकता है। इसलिए हर थोड़े दिन में SSC की वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारियाँ विभिन्न आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं, लेकिन समय-समय पर SSC (Staff Selection Commission) द्वारा नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियों या नियमों में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर नवीनतम और प्रमाणिक जानकारी अवश्य जांच लें। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक या प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।
