बहुत सारे परीक्षा की तैयारी कराने वाले वेबसाइट और समाचार एजेंसियों ने SSC CHSL Tier-1 का रिज़ल्ट जारी होने की संभावना का अनुमान लगाया है, लेकिन अभी तक Staff Selection Commission ने कोई भी आधिकारिक जानकारी रिज़ल्ट से संबंधित नहीं दी है।
SSC CHSL Tier-1 रिज़ल्ट कब आएगा ?
अभी सभी उम्मीदवार SSC CHSL TIER-1 के परिणाम का इंतजार कर रहे है। हालांकि बहुत सारे न्यूज एजेंसी chsl Tier 1 रिज़ल्ट का अंदाजा लगा रहे है, पर SSC ने इसके संदर्भ में कोई नोटिस नहीं दिया है। SSC CHSL Tier-1 Result 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जारी होने वाला है।
ये परिणाम PDF में जारी होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे। इसके साथ ही कैटेगरी वाइस कट-ऑफ मार्क्स भी प्रकाशित होंगे। रिज़ल्ट अपलोड होते ही सभी उम्मीदवार अपने रिज़ल्ट को SSC के वेबसाइट पर देख सकते है।
अनेक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रिज़ल्ट जनवरी 2026 के बीच से अंत तक जारी होने की संभावना है। हालांकि, SSC की तरफ से किसी एक तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
SSC CHSL Tier-1 परीक्षा कब हुई थी ?
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC Combined Higher Secondary Level 2025 Tier-1 परीक्षा को 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच आयोजित किया था। लाखों उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दिया था।
परीक्षा के कुछ दिन बाद SSC ने Answer Key और रेस्पॉन्स शीट भी जारी किया था, ताकि सभी उम्मीदवार अपने उत्तरों को चेक करके अनुमानित स्कोर पता लगा सकें। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CHSL Tier-1 का Provisional Answer Key 8 दिसंबर 2025 को जारी किया था।
अगर कोई भी उम्मीदवार को कोई उत्तर सही नहीं लगा तो उन्हें आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया था। यह एक आम प्रक्रिया है ताकि किसी भी संभावित गलती को सुधारा जा सके। ये प्रक्रियाएँ परिणाम से पहले ही पूरी कर दी जाती हैं, ताकि परिणाम में किसी प्रकार की गलती न हो।
Tier-1 का रिज़ल्ट जारी होने के बाद क्या होगा ?
जब SSC CHSL Tier-1 2025 का रिज़ल्ट जारी होगा, तब इसके बाद आगे कुछ प्रक्रियाएं होती है जैसे :-
• Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट – जो उम्मीदवार Tier-1 में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें Tier-2 परीक्षा के लिए क्वालिफाइड माना जायेगा।
• कैटेगरी-वाइस कट-ऑफ निकलेगा – कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किये जाते हैं। ये कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों जैसे General, OBC, SC, ST आदि के हिसाब से होते है।
• अगले परीक्षा की तैयारी – Qualify होने वाले छात्रों को Tier-2 की तैयारी करनी चाहिए, क्योंकि अगले चरण में इसी के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाती है और वैकेंसी के हिसाब से जोइनिंग की प्रक्रिया शुरू होती है।
रिज़ल्ट कैसे और कहाँ चेक करेंगे ?
जब SSC द्वारा वेबसाइट पर रिज़ल्ट जारी होगा, तब आप इस तरीके से अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते है :-
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाए।
- उसके बाद होमपेज पर दिए गये “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब SSC CHSL Tier-1 Result 2025 लिंक खोजें।
- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद PDF फॉर्मेट में रिज़ल्ट खुल जायेगा।
Disclaimer : यह जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध विश्वसनीय समाचार स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। SSC CHSL Tier-1 Result 2025 से जुड़ी अंतिम और सही जानकारी केवल स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी अधिसूचना में ही मान्य होगी। किसी भी प्रकार के बदलाव, तारीख या अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से जरूर चेक करें।
