UP पुलिस भर्ती में दिलचस्प रखने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुकून की राहत मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका देने का फैसला किया है। सभी उम्मीदवार 31 जनवरी सुबह 6 बजे से 3 फरवरी सुबह 6 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अगर कोई गलती हो गई हो तो उसे ठीक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2025 को लेकर सभी अभ्यर्थियों के अंदर बहुत उत्सुकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका देने का फैसला किया है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी 31 जनवरी सुबह 6 बजे से 3 फरवरी सुबह 6 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी सुधार कर सकेंगे। यह फैसला उम्मीदवारों की ओर से बड़ी संख्या में आए अनुरोधों के बाद लिया गया है।
कुछ ही समय के लिए करेक्शन विंडो
UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि सुधार की सुविधा केवल तय समय तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद किसी भी अभ्यार्थी का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन में दी गई जानकारियां को ध्यान से जांच लें, जैसे कि – नाम, व्यक्तिगत जानकारी, कैटेगरी, हस्ताक्षर और फोटो , इसके इलावा और भी जानकारी ध्यान से जांच लें।
यह मौका गवाना पड़ सकता है भारी
UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने पहले ही कहा है कि यह आवेदन फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका है। अगर तय समय सीमा के अंदर गलती ठीक नहीं की गई, तो आगे जाकर भविष्य में अभ्यर्थियों को परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया में दिक्कत हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि बिना समय व्यर्थ किए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, आवेदन करते समय जो जानकारी भरी थी, वो पूरी जानकारी अच्छे से जांच करे और अपनी गलती की सुधार तुरंत कर लें, ताकि आपको भविष्य में कोई समस्या का सामना करना न पड़ें।
कितने पदों पर होनी है भर्ती ?
इस भर्ती अभियान के तहत UP पुलिस में कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति होनी हैं। इनमें शामिल सभी पद हैं-
- सिपाही नागरिक पुलिस: 10,469 पद
- सिपाही पीएसी / सशस्त्र पुलिस: 15,131 पद
- जेल वार्डर (पुरुष): 3,279 पद
- जेल वार्डर (महिला): 106 पद
- सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
- सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71 पद
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। भर्ती से जुड़ी अंतिम और सही जानकारी के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट/नोटिस देखें। नियम, तिथि या प्रक्रिया में बदलाव संभव है।
